राहुल गांधी को 55वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपनी 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम कांग्रेसी नेता व अन्य सहयोगी दलों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। यूपी में इंडिया गठबंधन के सहयोगी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी उनके जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है। सपा नेता ने उन्हें समावेशी राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Jun 19, 2025 - 11:07
 0
राहुल गांधी को 55वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई

 

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा 'श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ!' अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देता हैं। लोकसभा सदन से लेकर तमाम मंचों पर दोनों नेताओं की दोस्ती देखी जा सकती हैं।
 
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में गठबंधन हैं लेकिन पिछले कुछ समय से गठबंधन में तनाव दिखाई दे रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद खुलकर सपा के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठा रहे हैं और सपा को यूपी में बड़ा भाई मानने से इनकार कर रहे हैं, जिसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या नहीं इसे लेकर कई तरह के क़यास लग रहे हैं। हालांकि सपा का कहना है कि गठबंधन को लेकर फैसला लेने का हक इमरान मसूद के पास नहीं है। इसलिए उनकी बातों को तवज्जो नहीं दी जा सकती।
 
सपा-कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें गठबंधन को जबरदस्त कामयाबी मिली। सपा इस चुनाव में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी जबकि कांग्रेस ने भी छह लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 2019 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक रायबरेली की सीट पर ही चुनाव जीत पाई थी।