हया शर्म से दूर हैं कांगी बामी कूर...एआई समिट में कांग्रेसियों के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया
आगरा। कल राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर किसान सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। किसान सेना के राष्ट्रीय संयोजक गौरी शंकर सिंह ने इस घटना को भारत की सांस्कृतिक गरिमा और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के विरुद्ध बताते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।
गौरीशंकर सिंह ने कहा कि इस तरह के कृत्य न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं। गौरी शंकर सिंह ने अपनी बात इन पंक्तियों के जरिए कही है-
हया शर्म से दूर हैं कांगी बामी कूर। रे...कांग्रेसियों, ये नंगापन नंगई तो तुम्हारी फितरत में है! उसका यह अशोभनीय प्रदर्शन तुम्हारे संस्कारजन्य व्यवहार में दिख ही रहा है!
भारत की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के गौरवशाली अवसर पर वैश्विक बिरादरी के समक्ष आपके इस कृत्य (नग्न प्रदर्शन) ने भारत की मान मर्यादा को धूमिल किया है। यह तुम्हारी कौन सी राजनैतिक संस्कृति प्रदर्शन है? उन्होंने कहा कि वैसे तो भारतीय लोक भावना के सर्वथा विपरीत अपसंस्कृति पोषक, तुम्हारा यह नितान्त अवांछनीय आचरण तुम्हारी ही आत्मा को निरावृत कर गया है।
गौरी शंकर सिंह ने कहा कि राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त ने आप जैसों के लिए ही कहा था-
जिसको न निज गौरव तथा निज देश का अभिमान है,
वह नर नहीं ने पशु निरा और मृतक समान है।