विवाहिता से अश्लील बातें करता था रिश्ते का भाई, ब्लैकमेल कर रची तलाक की साजिश रची, रिपोर्ट दर्ज
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ उसके ही रिश्ते के भाई ने ऐसा विश्वासघात किया, जिसने इंसानियत की सारी सीमाएं लांघ दीं। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी रिश्ते का भाई धर्मेंद्र गहलोत और उसकी पत्नी पूजा गहलोत ने उसे ब्लैकमेल कर पति से तलाक दिलाने की साजिश रची।
पीड़िता के अनुसार, धर्मेंद्र गहलोत, जो उसी कॉलोनी में रहता है, पिछले कई महीनों से फोन पर अश्लील बातें करता था और अनुचित संदेश भेजता था। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी फर्जी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो उसके पति को भेज देगा।
महिला ने बताया कि यह सिलसिला तब और बढ़ गया जब धर्मेंद्र ने 28 अगस्त को उसके पति को एक फर्जी वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भेज दिया, जिसमें उसका नाम किसी अन्य व्यक्ति से जोड़ दिया गया था। इस घटना के बाद पति ने उस पर शक करना शुरू कर दिया और बातचीत बंद कर दी।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब धर्मेंद्र की पत्नी पूजा गहलोत को बात का पता चला। उसने महिला के घर पहुंचकर गाली-गलौज और अभद्रता की। पीड़िता का कहना है कि इससे उसे मानसिक तनाव और बढ़ गया।
पीड़िता का कहना है कि उसने 26 सितंबर 2025 को भी इसी मामले में थाना सिकंदरा में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा शिकायत करने पर पुलिस ने धर्मेंद्र और पूजा गहलोत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।