लखनऊ में चल रही क्राफ्ट्सरूटस प्रदर्शनी

लखनऊ। समाजसेविका श्रीमती अनार पटेल द्वारा यहां की सफेद बारादरी में क्राफ्टरूट्स लखनऊ एक्जीबिशन आयोजित की गई है। 

Nov 15, 2024 - 19:10
 0
लखनऊ में चल रही क्राफ्ट्सरूटस प्रदर्शनी
लखनऊ की सफेद बारादरी मे क्राफ्ट्सरूट्स प्रदर्शनी का उदघाटन करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता चौहान।

इस प्रदर्शनी का शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता चौहान ने अवलोकन किया। इन तीनों ही अतिथियों ने प्रदर्शनी का दीप जलाकर उद्घाटन भी किया। 

इस प्रदर्शनी में शिल्पकारों की अद्वितीय कला और हुनर देखा जा सकता है। डा. बबीता चौहान ने इस मौके पर कहा कि भारत से हर साल 28 हजार करोड़ के हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से एक जिला एक उत्पाद अभियान की बदौलत यूपी से भी हर साल आठ हजार करोड़ के हस्तशिल्प उत्पाद निर्यात किए जा रहे हैं। 

SP_Singh AURGURU Editor