आगरा के जिनालयों में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ, क्षमा धर्म की महत्ता से गूंजे जैन मंदिर

आगरा। दिगंबर जैन समाज का पावन दशलक्षण महापर्व उत्तम क्षमा धर्म के साथ आगरा के विभिन्न जिनालयों में शुरू हो गया है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया और धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में पूजा-अर्चना की गई। महापर्व के पहले दिन धर्म प्रवचनों, अभिषेक, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

Aug 28, 2025 - 19:14
 0
आगरा के जिनालयों में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ, क्षमा धर्म की महत्ता से गूंजे जैन मंदिर
दशलक्षण महापर्व के मौके पर गुरुवार को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 7 आवास विकास कॊलोनी और अवधपुरी जिनालय में पूजा अर्चना करते श्रद्धालुजन।

शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, आवास विकास कॉलोनी

शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में पहले दिन मूलनायक भगवान शांतिनाथ का अभिषेक चार महानुभावों ने स्वर्ण कलश से किया। पांडुक शिला पर विराजमान भगवान का सौ इंद्रों ने अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया।

श्रमण ज्ञान भारती मथुरा से पधारे अंशुल शास्त्री ने प्रवचन में कहा कि क्षमा कायरता नहीं, बल्कि आत्म विजय और बड़प्पन का प्रतीक है। उन्होंने श्रीकृष्ण, प्रभु राम, महावीर स्वामी और अन्य महापुरुषों के उदाहरण देकर क्षमा की महत्ता समझाई।

मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन समिति के अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा मंत्री विजय जैन निमोरब, मगन कुमार जैन, महेश चंद्र जैन, अरुण जैन, अनिल आदर्श जैन, सतीश जैन,हेमा जैन, राकेश जैन, राजेंद्र जैन, मोहित जैन, प्रशांत जैन,विपुल जैन, सिद्धार्थ जैन, अनन्त जैन,विपिन जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद था। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 7:30 बजे उत्तम मार्दव धर्म की पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

पदमप्रभु जिनालय, अवधपुरी

अवधपुरी स्थित आगरा के प्रथम श्री पदमप्रभु जिनालय में भी दशलक्षण पर्व का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और शांतिधारा के साथ हुआ। पंडित विवेक जैन शास्त्री ने अष्टद्रव्यों से संगीतमय पूजन कराया और बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी मन में क्रोध न लाना ही उत्तम क्षमा धर्म है।

शाम को श्रीजी की आरती व शास्त्र वाचन के बाद शालु जैन द्वारा बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर इंद्र प्रकाश जैन,ओम प्रकाश जैन,नरेंद्र जैन,मनीष जैन, प्रवीन जैन,संजय जैन अनिल जैन, जितेन्द्र जैन,राकेश जैन,शुभम जैन, करूणा जैन,कविता जैन,पुष्पा जैन, रजंना जैन,बीना जैन,गीता जैन सहित समस्त अवधपुरी जैन समाज उपस्थित रहा।

SP_Singh AURGURU Editor