बाह के बिजौली में नव विवाहित दंपति के शव घर में मिले
आगरा। बाह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में आज एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नव विवाहित दंपति के शव घर के अंदर मिले। पति का शव फंदे पर लटका हुआ था जबकि पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी।
-पति का शव फंदे पर लटका था जबकि पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी, परिवार में कोहराम
मृत दंपति में पति धीरज (25 वर्ष) और उसकी पत्नी किरन 22 वर्ष) थी। इसी साल अप्रैल में इनकी शादी हुई थी। शादी के सात माह के भीतर दोनों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। पति धीरज का फंदे पर लटके हुए शव को देखकर माना जा रहा है कि उसने सुसाइड किया है जबकि किरन की मौत की वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही सामने आ पाएगी। जिस कमरे में शव मिले, वह अंदर से बंद था।
युवा दंपति की मौत को लेकर जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। कोई कह रहा है कि दोनों ने सुसाइड किया है तो किसी का कहना है कि धीरज के सुसाइड करने पर पत्नी किरन ने भी जान दे दी। दोनों की मौत की वजह पोस्टमार्टम से ही साफ होगी।
धीरज मजदूरी का करता था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना आगरा देहात में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घटना के बारे में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और पुलिस को जांच करने दें।