आगरा में छत से गिरकर युवक की मौत, हत्या या हादसा, जांच रही पुलिस
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम कॉलोनी की कांशीराम आवास में तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन निवासी सागर के रूप में हुई है।

सिकंदरा पुलिस ने युवक ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इस पहलू से जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या फिर हादसा।
सागर बीती रात घर से यह कहकर निकला था कि फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जा रहा है। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा था।
परिवारजनों को आज सुबह उसके छत से गिरने की खबर मिली। सिकंदरा पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि मृतक के कांशीराम आवास में रहने वाली एक महिला के घर पहुंचा था। इसके बाद यहां क्या हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इधर मृतक के भाई आशीष का कहना है कि उनके भाई की सचिन नामक युवक और उसके साथियों ने हत्या की है। आशीष का कहना है कि सचिन ने ही रात को फोन कर सागर को बुलाया था। सुबह भी उन्हें सागर के छत से गिरने की जानकारी दी गई और बताया गया कि वह अस्पताल में है। कई घंटे बाद उन्हें भाई के मरने की जानकारी दी गई।