जनकपुरी में आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ

आगरा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनकपुरी में आ सकते हैं। हालाँकि अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। रक्षा मंत्री ने आगरा से कार्यक्रम के लिए निमंत्रित करने पहुँचे रामलीला कमेटी व जनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों आने के लिए आश्वस्त किया है।

Sep 25, 2024 - 08:43
 0
जनकपुरी में आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल एवं श्रीरामलीला कमेटी  के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ महामंत्री राजीव अग्रवाल, जनकपुरी आयोजन समिति के संयोजक गौरव राजावत, रामकिशन अग्रवाल, संजय सिंघल, सुधांशु खंडेलवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राम बारात और जनकपुरी में आने के लिए निमंत्रण दिया। 
रक्षा मंत्री सिंह ने आगरा के ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव एवं जनकपुरी आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह भी इस महोत्सव में भाग लेंगे।