राजेश्वर महादेव मंदिर के साथ भेदभाव पर भड़के श्रद्धालु, आंदोलन की दी चेतावनी, छह को पैदल मार्च

आगरा। प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई एक सार्वजनिक बैठक में मंदिर के साथ सरकारी विकास योजनाओं में भेदभाव किए जाने पर तीव्र विरोध दर्ज कराया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा मंदिर को अनुदान नहीं दिया गया, तो श्रद्धालु आंदोलन करेंगे। इसी क्रम में राजेश्वर महादेव के भक्त छह मार्च को कलक्ट्रेट तक मार्च निकालेंगे।

Aug 4, 2025 - 21:45
 0
राजेश्वर महादेव मंदिर के साथ भेदभाव पर भड़के श्रद्धालु, आंदोलन की दी चेतावनी, छह को पैदल मार्च
श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पर हुई सार्वजनिक बैठक में मौजूद क्षेत्र के गणमान्यजन।

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए विकास के लिए योजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं, लेकिन छावनी के विधायक जी.एस. धर्मेश ने अपने क्षेत्र के प्रमुख श्री राजेश्वर महादेव मंदिर के विकास के लिए कोई पहल नहीं की है।

सरकारी अनुदान से वंचित क्यों?
बैठक में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डी.के. वशिष्ठ एवं उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश रावत ने कहा कि आगरा के अन्य प्रमुख मंदिरों को प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए के अनुदान से विकास कार्यों में शामिल किया है, लेकिन राजेश्वर महादेव मंदिर को किसी भी योजना में शामिल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर पूरी तरह से भक्तों के सहयोग से विकसित हुआ है और इसका स्वरूप अनुकरणीय है, फिर भी इसे योजनाओं से वंचित करना अनुचित है।

6 अगस्त को कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 6 अगस्त को सुबह 10 बजे मंदिर से कलेक्ट्रेट तक श्रद्धालु पैदल मार्च कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एसडीएम ने दिया आश्वासन
मंदिर में हुई बैठक में डीएम आगरा के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एसडीएम सचिन राजपूत ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के माध्यम से अनुपूरक मांग प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया।

बैठक में उपस्थित रहे ये प्रमुख लोग
बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विमल तिवारी, उपसचिव पप्पू ठाकुर, अनिल रावत, बंटी ठाकुर, गोविन्द पाराशर, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र देपुरिया, राकेश शर्मा, यश शर्मा, बॉबी अरेला, सतीश पूरी, भूपेंद्र मुखरैया, आशीष पाठक, दीपक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor