किसानों के मुद्दों पर कृषि मंत्री से की चर्चा
आगरा। भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के एक प्रतिंनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा बॉबी और प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार समाजसेवी ने कृषि मंत्री को एक ज्ञापन भी दिया। इसमें किसानों को फसलों के लागत मूल्य, जैविक खेती, आपदा की स्थिति में किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई, फसल बीमा, गौवंश से फसल की सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड और सरकारी योजनाओं को किसानों को लाभ की ओर ध्यानाकर्षित किया गया है।
कृषि मंत्री ने किसान नेताओं की बात ध्यान से सुनी और यथासंभव उचित कदम उठाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के संरक्षक, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष आगरा संजय शर्मा, सुरेंद्र यादव आदि भी शामिल थे।