डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चुनाव पर विवाद: एक पक्ष चुनाव को कोर्ट तक ले जाने की तैयारी में

आगरा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की आगरा शाखा के विगत दिवस सम्पन्न हुए को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के एक धड़े ने इस चुनाव को अवैध बताते हुए इसे कोर्ट में चुनौती देने का संकेत दिया है। 

Oct 27, 2025 - 21:15
Oct 27, 2025 - 21:27
 0
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चुनाव पर विवाद: एक पक्ष चुनाव को कोर्ट तक ले जाने की तैयारी में

एसोसिएशन से जुड़े जगपाल चाहर ने कहा है कि 26 अक्तूबर को एसएन मेडिकल कॊलेज परिसर में हुआ चुनाव इसलिए पूरी तरह अवैध है क्योंकि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर और बिना चुनाव अधिकारी नियुक्त किए ये चुनाव कराए गए। यही नहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक यह चुनाव स्थगित करने का आदेश दिया, लेकिन एक पक्ष ने इसके बावजूद मनमाने ढंग से चुनाव कराए तो एसोसिएशन से जुड़े 70-75 प्रतिशत सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

श्री चाहर ने बताया कि उनकी टीम ने चुनाव का बहिष्कार तो किया ही, इसे न्यायालय में चुनौती देने के लिए नोटिस भी जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के सविधान में सदस्यता शुल्क 50 रुपये निर्धारित है, इसके बावजूद प्रति सदस्य 1500 रुपये तक सदस्यता शुल्क वसूला गया। इसको लेकर भी अधिकारियों के यहां शिकायत करने के साथ ही न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी है।

SP_Singh AURGURU Editor