अग्रवाल महासभा का जिला सम्मेलन 24 अगस्त को, 2000 से अधिक सदस्य होंगे शामिल

आगरा। अग्रवाल महासभा का जिला सम्मेलन 24 अगस्त को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित होगा। जिलेभर की लगभग 70 शाखाओं से दो हजार से अधिक सदस्य इसमें भाग लेंगे। इस अवसर पर 50 संरक्षक सदस्यों, मेधावी विद्यार्थियों और वयोवृद्ध अग्रपिता का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कई सामाजिक प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित होंगे।

Aug 20, 2025 - 18:42
 0
अग्रवाल महासभा का जिला सम्मेलन 24 अगस्त को, 2000 से अधिक सदस्य होंगे शामिल
अग्रवाल महासभा के जिला सम्मेलन के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते पदाधिकारी।

पोस्टर विमोचन में दी जानकारी

सम्मेलन की जानकारी पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल और कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने दी। बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग और सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष नितेश गर्ग दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे।

रक्तदान शिविर और पत्रिका विमोचन

उद्घाटन के साथ ही समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर प्रारम्भ होगा। इससे जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलेगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अग्रवंश दर्पण पत्रिका का विमोचन भी होगा, जिसमें महासभा के इतिहास की झलकियां संकलित हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा सम्मेलन

शाम 6 बजे से समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सम्मेलन को लेकर अग्रवंशियों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग, नितेश अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, अजय कुमार जैन,वीरेन्द्र कुमार जैन, बीएन ग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मंजू बंसल, महेन्द्र बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

SP_Singh AURGURU Editor