दिव्य सेवा ट्रस्ट ने किया कवयित्री और संगीतकार का सम्मान

आगरा। दिव्य सेवा ट्रस्ट ने अपनी संस्थापिका डॉक्टर अरुणा गुप्ता की जयंती पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री डॉक्टर शैलबाला अग्रवाल और संगीतकार आचार्य सुशील कुमार को सम्मानित किया।

Sep 23, 2024 - 12:23
 0
दिव्य सेवा ट्रस्ट ने किया कवयित्री और संगीतकार का सम्मान

समारोह के मुख्य अतिथि उद्यमी पूरन डावर और मुख्य वक्ता डॉक्टर डीवी शर्मा थे। अतिथियों का सम्मान डॉक्टर संजय सेन डॉक्टर अलका सेन, डॉक्टर अंशुमान राय, अभिषेक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शुभांजलि सेन, केतकी गुप्ता, सुमन अग्रवाल, डॉक्टर शिवांकर, डॉक्टर वेद त्रिपाठी, डॉक्टर राकेश शुक्ला और एडवोकेट विजय पाल सिंह चौहान ने किया।

सोनिका अग्रवाल के निर्देशन में कृतिका राठौर, लविशा खयानी और देवांशी खरे ने नृत्य प्रस्तुतियां देकर समारोह को रंगारंग बना दिया।

इस दौरान मौजूद गणमान्य लोगों में जगमोहन गुप्ता चंद्रशेखर शर्मा, डॉक्टर विजय कत्याल, डॉक्टर अंकित गुप्ता, डॉक्टर धीरेंद्र सिंह प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुलश्रेष्ठ ने किया। आभार जताया राजीव अग्रवाल ने।

SP_Singh AURGURU Editor