डीएम की अचानक छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप, 320 वाहनों की हुई जांच
आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। विगत दिवस उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की स्थिति जांचने के लिए स्वयं कॉलोनियों में पहुंचकर निरीक्षण किया था। अब उन्होंने ओवरलोडिंग और अवैध खनन से जुड़े वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की हकीकत जानने के लिए अचानक फील्ड में उतरकर जांच की।
ओवरलोड और अवैध खनन पर चला सख्ती का डंडा, 26 सीज
आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। विगत दिवस उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की स्थिति जांचने के लिए स्वयं कॉलोनियों में पहुंचकर निरीक्षण किया था। अब उन्होंने ओवरलोडिंग और अवैध खनन से जुड़े वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की हकीकत जानने के लिए अचानक फील्ड में उतरकर जांच की।
फतेहाबाद रोड पर अचानक पहुंच गए डीएम
शनिवार शाम जिलाधिकारी फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा कट पर अचानक पहुंचे और वहां चल रहे अभियान की स्थिति की जांच की। इस दौरान सामने से एक गिट्टी से भरा ट्रक आता दिखाई दिया। डीएम ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस, परिवहन, राजस्व और खनन विभाग की टीमों को सूचना दी। संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एडीए टोल पर ट्रक को रोक लिया। जांच में ट्रक को बिना आईएसटीपी के परिवहन करते हुए पाया गया।
ट्रक सीज, अधिकारियों को मौके पर बुलाया
जिलाधिकारी ने मौके पर ही उप जिलाधिकारी एत्मादपुर, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर ट्रक को छलेसर पुलिस चौकी पर सीज करवा दिया। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रात से दोपहर तक चला विशेष अभियान
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार की रात्रि से रविवार की दोपहर तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें खनन, राजस्व, परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 320 वाहनों की जांच की। इस दौरान 26 वाहनों को अनियमितता मिलने पर थानों और चौकियों में अवरुद्ध किया गया। इनमें 04 ओवरलोड ईंट ट्रैक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा 21 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई और 54 वाहनों को एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने पर चालान किया गया।
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगातार निगरानी
डीएम ने कहा कि जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन की सख्त कार्रवाई से खनन और परिवहन माफियाओं में हड़कंप है।