डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की यूपी में एंट्री, आगरा में खुली पहली रीजनल लैब

आगरा। देश की प्रमुख डायग्नोस्टिक संस्थाओं में शामिल डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने उत्तर प्रदेश में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए आगरा में अपनी पहली रीजनल लैब का शुभारंभ किया है। यह रीजनल लैब सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। इससे आगरा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों व चिकित्सकों को उच्च गुणवत्ता, सटीक और समयबद्ध जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Jul 23, 2026 - 20:22
 0
डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की यूपी में एंट्री, आगरा में खुली पहली रीजनल लैब
डॊ. बी लाल क्लिनकल लैबोरेट्री द्वारा सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ साझेदारी में आगरा में शुरू की गई रीजनल लैब का उद्घाटन करते डॊ. बी. लाल। साथ हैं अन्य चिकित्सकगण।

आगरा में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. बी. लाल गुप्ता, संस्थापक एवं चेयरमैन, डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश भाटिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर इस नई पहल का स्वागत किया।

समारोह में डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. अरविन्द अग्रवाल, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. विकास बंसल, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. राजीव बंसल, गोमित जैन, डॉ. अनिल राजन, डॉ. म. स. चौहान, डॉ. विजय सिंघल, डॉ. अश्वनी यादव, कृष्णा शर्मा, जीतेन्द्र दीक्षित और धर्मेन्द्र बंसल सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

डॉ. बी. लाल समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. बी. लाल गुप्ता ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आगरा में शुरू हुई यह रीजनल लैब इसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के संस्थापक डॉ. अनुराग टंडन और निदेशक डॉ. पारुल टंडन ने कहा कि यह साझेदारी आगरा क्षेत्र के मरीजों को समयबद्ध और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की विशेषज्ञता और सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के अनुभव का यह संगम क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा।

डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री पिछले 35 वर्षों से देश में डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान कर रही है। आगरा रीजनल लैब के माध्यम से संस्थान का उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक हब के रूप में सेवाओं का विस्तार करना है, जिससे मरीजों को सटीक जांच और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

SP_Singh AURGURU Editor