डॉ. देवी सिंह नरवार बने हिन्दी साहित्य भारती के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

आगरा। हिन्दी भाषा व साहित्य के संवर्धन हेतु समर्पित संस्था हिन्दी साहित्य भारती (पंजीकृत न्यास) की मुख्य निर्णय समिति की झांसी में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. देवी सिंह नरवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Jun 19, 2025 - 19:51
 0
डॉ. देवी सिंह नरवार बने हिन्दी साहित्य भारती के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

केन्द्रीय अध्यक्ष ने की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश की पुनर्गठित कार्यसमिति की सूची हिन्दी साहित्य भारती के केन्द्रीय (अन्तर्राष्ट्रीय) अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल (पूर्व शिक्षा मंत्री, उ.प्र.) द्वारा अनुमोदित एवं जारी की गई। डॉ. नरवार की यह नियुक्ति संस्था के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है।

शिक्षा और समाज सेवा में लम्बा अनुभव

वर्तमान में डॉ. देवी सिंह नरवार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त वे ‘हिन्दी से न्याय’ अभियान के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
वे पिछले 26 वर्षों से आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना हेतु निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उन्हें एक दर्जन से अधिक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

नियुक्ति पर साहित्य एवं शिक्षा जगत ने जताई प्रसन्नता

डॉ. नरवार की नियुक्ति पर आरबीएस कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. युवराज सिंह, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. रचना शर्मा, गिरीश त्यागी, ब्रजेश चौहान, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. दुष्यन्त कुमार सिंह, हरीओम अग्रवाल, मनोज कुमार तथा श्याम सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे हिन्दी और शिक्षा के क्षेत्र के लिए सार्थक निर्णय बताया।

SP_Singh AURGURU Editor