डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की काया पलटने वाले फैसले लिए, दिलों में जिंदा रहेंगे
-विश्वविद्यालय के जुबली हॊल में हुई श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन भी रखा गया
आगरा। डॊ. आंबेडकर विवि के जुबली हॊल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री डॊ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॊ. मनमोहन सिंह लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में विवि की कुलपति प्रो. आशू रानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कुलपति ने डॊ. मनमोहन सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि वह हमेशा हमारे दिलों जिंदा रहेंगे। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में चार पंख लगा दिए थे।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि 1991 में वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने लाइसेंस राज को समाप्त कर दिया था। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया, जिससे विकास में तूफानी गति से तेज़ी आई। उनकी बनाई नीतियों ने देश में लाइसेंस राज को खत्म कर उदारीकरण के एक ऐसे दरवाजे को खोल दिया जिसने भारत को न सिर्फ गंभीर आर्थिक संकट से बचाया, बल्कि देश की दशा और दिशा दोनों बदल दी थी। आरटीआई, मनरेगा, किसानों की कर्ज माफी, परमाणु समझौता, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार जैसे उनके बनाए कानूनों ने देश की काया पलट दी।
सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसियों ने उनके मार्गदर्शन को अपनाने का संकल्प भी लिया।
वक्ताओं में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा, शशि शिरोमणि, राम टंडन, रमाशंकर शर्मा, संतोष दीक्षित, रामनाथ सिकरवार, सुमित विभव, याकूब शेख, मान्या शर्मा, गौरव शर्मा, सतीश सिकरवार, हेमंत प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, यूसी शर्मा, लक्ष्मी नारायण सिंह, बृजेश शर्मा, अनुज शिवहरे, हेमंत चाहर, डॉ. मधुरिमा शर्मा, लता कुमारी, सचिन चौधरी, रत्ना शर्मा, गीता सिंह, अज़हर वारसी, मुकेश शर्मा, अशोक वर्मा, अदनान कुरैशी, कपिल गौतम, राजीव गुप्ता, सुगम शिवहरे, बासित अली, सीएम पाराशर, अश्वनी बिट्टू और सलीम उस्मानी आदि प्रमुख थे।