पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने को राहगीरों को बांटे मिट्टी के कुण्ड
आगरा। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी के लिए इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी पानी के लिए व्याकुल होने लगे हैं। इंसान तो अपनी जरूरत के हिसाब से व्यवस्था कर लेता है पर बेजुबान पशु-पक्षी दूसरों पर ही निर्भर होते हैं।
श्री राधा दामोदर सेवा समिति ने किया मिट्टी के पात्रों का वितरण
पक्षियों को पानी के लिए श्री राधा दामोदर सेवा समिति ने आवास विकास कॉलोनी स्थित सुर वाटिका पर आमजनों को मिट्टी के कुण्ड (सकोरे) निःशुल्क वितरित किए।
शुभारम्भ समाजसेवी सुरेश चन्द गर्ग, अतुल शर्मा और राजेश खुराना ने किया। संस्थापिका आशा अग्रवाल ने बताया कि मिट्टी के कुंड का वितरण करने का मकसद पंछियों की प्यास बुझाना है। ताकि इस 40 डिग्री के तामपान में इन बेजुबान पक्षियों को दाना-पानी मिल सके।
अध्यक्ष शिवराम सिंघल ने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों ने इन कुंडों में दाना-पानी रखने की व्यवस्था करने का संकल्प लिया है। पक्षी भी मानव जीवन के प्रमुख सहयोगी हैं, इसलिए उनका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। धन्यवाद कपिल सिंघल ने दिया ।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी नारायण मित्तल, महामंत्री दुर्गेश गर्ग, मनीष अग्रवाल, विजय सिंघल, कृष्ण गोपाल सिंघल, अंजलि अग्रवाल, वर्षा सिंघल, स्वेता राठौर, नेहा गर्ग, आदर्श मैनी, वरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।