सपा नेता विनय शंकर तिवारी के 10 से अधिक ठिकानों पर ईडी के छापे

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी के खिलाफ 700 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले में छापेमारी की है। यह मामला 2012-16 के दौरान कई बैंकों से लिए गए लोन में कथित हेराफेरी से जुड़ा है। ईडी ने लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में कई ठिकानों पर छापे मारे हैं।

Apr 7, 2025 - 10:37
 0
सपा नेता विनय शंकर तिवारी के 10 से अधिक ठिकानों पर ईडी के छापे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। ईडी की टीम ने आज एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ये पूरी छापेमारी करोड़ों के बैंक लोन घोटाले के मामले की गई है।

विनय शंकर तिवारी पर बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों से लोन लेकर की गई कथित हेराफेरी का आरोप है। इस मामले में सीबीआई पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। अब इस मामले में ईडी ने दबिश दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि लोन की रकम को दूसरी जगह डायवर्ट कर निवेश किया गया था।

ईडी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के ऑफिसों समेत लखनऊ, गोरखपुर, गुरूग्राम और मुंबई के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने आज सुबह एक साथ 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। करीब 700 करोड़ के बैंक घोटाला से जुड़ा हुआ ये मामला है। धोखाधड़ी का ये मामला 2012 से 2016 के बीच का है। इससे पहले ईडी ने साल 2024 के फरवरी में भी छापा मारा था।