बलिदान दिवस पर महाराजा सूरजमल का भावपूर्ण स्मरण, आगरा किले के समक्ष प्रतिमा स्थापना की उठी बुलंद मांग

आगरा। लोहागढ़ (भरतपुर) रियासत के अजेय शासक महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आरके फार्म हाउस, न्यू ओम गार्डन कॉलोनी, ग्वालियर रोड पर श्रद्धा, गौरव और उत्साह से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के शिक्षाविदों, इतिहासकारों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में आगरा किले के समक्ष महाराजा सूरजमल की प्रतिमा सरकार द्वारा स्थापित किए जाने की जोरदार मांग उठाई।

Dec 25, 2025 - 19:28
 0
बलिदान दिवस पर महाराजा सूरजमल का भावपूर्ण स्मरण, आगरा किले के समक्ष प्रतिमा स्थापना की उठी बुलंद मांग
महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर गुरुवार को आगरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व कुलपति डॊ. केएस राना। दूसरा चित्र भी इसी मौके का है।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा (महानगर) एवं युवा जाट महासभा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 107 युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का परिचय दिया। युवाओं ने इसे महाराजा सूरजमल के बलिदान को समर्पित बताते हुए समाजसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं शिक्षाविद डॉ. के.एस. राणा, स्वागत अध्यक्ष कमल चौधरी, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवर, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, जाट महासभा के महामंत्री लोकेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष जगबीर सिंह पवार, पार्षद एवं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निर्मल चाहर द्वारा महाराजा सूरजमल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर एवं महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवर ने संयुक्त रूप से की। संचालन महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर, लोकेंद्र चौधरी एवं भारत सिंह कुंतल ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य वक्ता डॉ. के.एस. राणा, स्वागत अध्यक्ष कमल चौधरी, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, भाजपा नेता अशोक राणा, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल राणा, रालोद जिला अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा, मोहन सिंह चाहर सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिनकी वीरता और राष्ट्रनिष्ठा आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने मांग की कि आगरा किले के समक्ष महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा, सिकंदरा में राम की चार की प्रतिमा, तथा ब्रज क्षेत्र के वीर योद्धाओं की स्मृति में स्मारक शीघ्र स्थापित किए जाएं।

युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र प्रतिमा स्थापना की घोषणा नहीं होती, तो आगरा किले का घेराव किया जाएगा।

विचार व्यक्त करने एवं रक्तदान में प्रमुख रूप से कैप्टन तेजवीर सिंह, गौरव प्रधान, अजीत चाहर, बाबूलाल प्रधान, सुभाष रावत, ज्ञानेंद्र मुखिया, चौधरी नवल सिंह, गुलबीर सिंह, रोहित सोलंकी, चौधरी सुनील कुमार, जितेंद्र रावत, रामू चौधरी, कृष्णा चौधरी, जयप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, मुकेश पहलवान, रणधीर सिंह काका, गंगाराम पैलवार, अर्जुन सिंह छोकर, प्रशांत नौहवार, सरोज चाहर, रामवती देवी, देवेंद्र नौहवार, निपुण चौधरी, प्रमेंद्र फौजदार, सोनू चौधरी, कुलबीर सिंह, सन्नो चौधरी, जितेंद्र सिंह, अरविंद जूरैल, राकेश चाहर सहित अनेक लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर स्वागत अध्यक्ष कमल चौधरी ने सभी अतिथियों, इतिहासकारों एवं वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

SP_Singh AURGURU Editor