विदाई में छलके जज़्बात: आगरा कॉलेज में रंगारंग समारोह, यादों और सपनों का भावुक संगम

आगरा कॉलेज के ऑडिटोरियम में गुरुवार को ऐसा भावुक और भव्य नज़ारा देखने को मिला, जहां विदाई समारोह में हंसी, तालियों और आंसुओं के बीच छात्रों ने अपने सुनहरे सफर को याद करते हुए नए भविष्य की ओर कदम बढ़ाए।

Apr 16, 2026 - 21:12
 0
विदाई में छलके जज़्बात: आगरा कॉलेज में रंगारंग समारोह, यादों और सपनों का भावुक संगम
आगरा कॊलेज के ऑडिटोरियम हॉल में गुरुवार को बीए, बीएससी एवं बीकॉम के विद्यार्थियों विदाई समारोह में प्रस्तुति देते छात्र।

आगरा। आगरा कॊलेज के ऑडिटोरियम हॉल में गुरुवार को बीए, बीएससी एवं बीकॉम के विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य एवं रंगारंग विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम की अध्यक्षता में सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रो. पीबी झा एवं मुख्य प्रॉक्टर प्रो. वी. के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रो. बीके चिकारा, डॉ. पारुल महाजन (बीबीए विभाग), प्रो. अनुराधा नेगी (रसायन विज्ञान विभाग), डॉ. लोकेन्द्र पाल सिंह, डॉ. हेमराज सिंह एवं प्रो. विश्वकांत गुप्ता ने सहभागिता की।

समारोह के दौरान प्रो. विश्वकांत गुप्ता ने अपने मधुर गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि प्रो. पालिवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों का मंच पर स्वागत कर उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जो समारोह का सबसे भावुक और यादगार क्षण रहा।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत और गायन की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियों की गूंज सुनाई दी और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा ने सभी का दिल जीत लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. नीरज मनचंदा एवं डॉ. ज्योत्सना गौड़ का विशेष योगदान रहा। वहीं, कार्यक्रम का संचालन और समन्वय विज्ञान संकाय के छात्र शुभम जैन एवं उनकी टीम ने किया।

समारोह का समापन हर्ष और भावुकता के मिश्रण के साथ हुआ, जहां सभी ने वरिष्ठ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई राहों पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

SP_Singh AURGURU Editor