संस्कृति, श्रद्धा और नृत्य से सजी अग्रवाल संगठन की संध्या, बच्चों ने रच दिया मंच पर अद्भुत संसार

आगरा। कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में रविवार को अग्रवाल संगठन कमला नगर द्वारा आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस, नृत्य प्रतियोगिता और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर उभरे भगवान शिव, श्रीकृष्ण, रावण और जल-संरक्षण जैसे सामाजिक संदेशों से सजे किरदारों ने सभागार को तालियों से गुंजा दिया।

Jul 6, 2025 - 21:47
 0
संस्कृति, श्रद्धा और नृत्य से सजी अग्रवाल संगठन की संध्या, बच्चों ने रच दिया मंच पर अद्भुत संसार
अग्रसेन सेवा सदन में कमला नगर अग्रवाल संगठन के कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी बच्चे, अतिथि एवं संगठन के पदाधिकारी।  

फैंसी ड्रेस में दिखी बच्चों की प्रतिभा

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने न सिर्फ रंग-बिरंगे परिधान पहने, बल्कि उन्होंने पेड़ बचाओ, जल संचय, भगवान शिव, रावण द्वारा तपस्या जैसे विभिन्न धार्मिक और सामाजिक विषयों पर भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया।

दो वर्गों में नृत्य प्रतियोगिता, झूम उठा सभागार

तत्पश्चात आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने श्रीकृष्ण-राधा, भगवान राम और फिल्मी गीतों पर मोहक प्रस्तुतियां दीं। संगीत और ताल की लहरियों में नहाए सभागार में उपस्थित हर दर्शक झूम उठा।

दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
महामंत्री असित मित्तल एवं संयोजक पंकज अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

निर्णायक मंडल में ये थे

प्रतियोगिता का मूल्यांकन अलका सिंह शर्मा, संयोगिता यादव और रमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवीन्द्र अग्रवाल ने की।
अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान मुख्य संरक्षक अतुल गर्ग और संरक्षक पीयूष अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम अग्रवाल, राकेश जैन, राकेश मंगल, अनिल अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार गर्ग, एसएस अग्रवाल, प्रवीन मित्तल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी रैलेश अग्रवाल ने बताया कि व्यवस्था संभालने में रवि अग्रवाल, आकाश जिंदल, जितेंद्र गोयल, विष्णु गोयल, संजय गर्ग, गोपाल दास, पवन अग्रवाल आदि की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां विजयी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

SP_Singh AURGURU Editor