सस्ती हुई रोजमर्रा की वस्तुएं, सांसद चाहर ने चलाया जन-जागरूकता अभियान
आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने GST 2.0 के अंतर्गत कर दरों में व्यापक और ऐतिहासिक कटौती लागू की है। इस निर्णय से देशभर के करोड़ों नागरिकों, विशेषकर आमजन और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

GST 2.0 के तहत स्वास्थ्य सेवाएं, वाहन, राशन सामग्री और दैनिक उपभोग की वस्तुएं अब पहले से कहीं अधिक सस्ती व सुलभ होंगी। यह कदम न केवल आमजन की क्रय शक्ति को बढ़ाएगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।
इसी क्रम में सांसद राजकुमार चाहर ने खेरियामोड़ स्थित अजीत नगर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं संग बाजार भ्रमण कर दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद किया। उन्होंने जनता को कर दरों में कटौती से मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी और इसे प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
सांसद चाहर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लागू किया गया GST 2.0 न केवल राहतकारी है, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को सशक्त करता है।”
इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश गोयल और अजीत नगर बाजार कमेटी के सदस्यों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे दूरदर्शी कदम बताया। साथ ही संकल्प लिया कि योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर आमजन को लाभ पहुंचाया जाएगा।