राजामंडी जैन मंदिर में रात के समय गिरी फॉल सीलिंग, बड़ा हादसा टल गया

आगरा। शहर के प्राचीन और अत्यंत श्रद्धा के केंद्र राजा मंडी स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विगत रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया, जब मंदिर के मुख्य बड़े चौक की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना रात के समय हुई, जब मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, अन्यथा दिन के समय यह हादसा कई लोगों के घायल होने का कारण बन सकता था।

Apr 13, 2026 - 13:07
 0
राजामंडी जैन मंदिर में रात के समय गिरी फॉल सीलिंग, बड़ा हादसा टल गया
राजामंडी के जैन मंदिर में बीती रात फॊल सीलिंग गिरने के बाद फर्श पर पड़ा मलबा।

प्राचीन आस्था स्थल पर बड़ा खतरा टला

राजामंडी क्षेत्र का यह जैन मंदिर शहर के सबसे पुराने और प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। जिस बड़े चौक में यह हादसा हुआ, वहीं पर भक्तजन सामूहिक रूप से पूजा करते हैं।

सुबह खुला मंदिर तो सामने आई भयावह तस्वीर

सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए, तो वहां का नजारा देखकर श्रद्धालु स्तब्ध रह गए। पूरे चौक में फॉल सीलिंग का मलबा बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर से जुड़े पदाधिकारी और समाज के लोग मौके पर पहुंचे।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह भगवान का आशीर्वाद ही था कि हादसा रात में हुआ और कोई जनहानि नहीं हुई।

SP_Singh AURGURU Editor