पारिवारिक विवाद ने ली जान, संपत्ति के झगड़े में फंसे व्यक्ति ने की आत्महत्या, पांच पर मुकदमा दर्ज

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे ने अपनी चाची और मायके पक्ष के चार अन्य लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

Nov 5, 2025 - 11:37
 0
पारिवारिक विवाद ने ली जान, संपत्ति के झगड़े में फंसे व्यक्ति ने की आत्महत्या, पांच पर मुकदमा दर्ज
इमेज फोटो

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे ने अपनी चाची और मायके पक्ष के चार अन्य लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

आवास विकास कॉलोनी निवासी आशीष सिंह ने बताया कि उनके पिता प्रदीप कुमार सिंह का अपने भाई प्रीतम सिंह के साथ संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उनकी चाची सरोज सिंह और उनके मायके पक्ष के लोग सत्येन्द्र, यतेन्द्र, जितेन्द्र और उनके सहयोगी सुनील  लगातार उनके पिता पर मानसिक दबाव बना रहे थे।

झूठे मुकदमे और धमकियों से टूटा मनोबल

आरोप है कि आरोपियों ने साज़िश के तहत प्रीतम सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाया था। इसके बाद प्रदीप कुमार सिंह को भी धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पक्ष नहीं लिया तो उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा। लगातार अपमान और धमकियों से परेशान होकर प्रदीप कुमार गहरे मानसिक तनाव में चले गए।

घर में लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

3 नवंबर 2025 को प्रदीप कुमार सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। बेटे आशीष सिंह ने बताया कि उनके पिता ने मानसिक उत्पीड़न और अपमान से तंग आकर यह कदम उठाया।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी

मृतक के बेटे की तहरीर पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने सरोज सिंह, सत्येन्द्र, यतेन्द्र, जितेन्द्र और सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।