मशहूर सट्टेबाज सनी कबाडिया ने की युवती से छेड़छाड़

आगरा। मशहूर सट्टेबाज सनी कबाडिया की क्षेत्र में दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की सख्ती के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

Oct 17, 2024 - 16:18
 0
मशहूर सट्टेबाज सनी कबाडिया ने की युवती से छेड़छाड़

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र उसने एक युवती से छेड़छाड़ की और उसके मामा के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी और दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, अलबतिया भगत की झोपड़ी के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर 2024 को रात करीब 11 बजे उसकी भांजी सामान लेने दुकान पर गई थी। सनी कबाड़िया और उसका भतीजा धीरज मौजूद थे। 

दोनों ने उसकी भांजी के साथ छेड़छाड़ कर दी। भांजी ने घर आकर जानकारी दी तो वह सनी की दुकान पर बात करने के लिए गया। वहाँ उसके साथ सनी और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। किसी प्रकार वह बचकर आ गया। अगले दिन फिर सनी और उसके भतीजे ने उसके साथ मारपीट कर दी। 

जगदीशपुरा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।