फैंसी टॊयलेट भी दे रहे पाइल्स का रोग, गलत खान-पान और कब्ज भी हैं वजहें

  आगरा। पाइल्स के रोगी बढ़ रहे हैं। इसकी वजह गलत जीवनशैली और खान-पान तथा कब्ज की समस्या तो है ही, फैंसी टॉयलेट में बीतने वाला अधिक समय भी पाइल्स के रोगियों की संख्या में इजाफा कर रहा है।

Dec 12, 2024 - 18:16
 0
फैंसी टॊयलेट भी दे रहे पाइल्स का रोग, गलत खान-पान और कब्ज भी हैं वजहें

एसीकॊन 2024 में भाग लेने पहुंचे अजमेर मेडिकल कालेज के डॉ. श्याम भूत्रा ने बताया कि लाइफ स्टॉइल बदलने से पाइल्स की समस्या भी बढ़ रही है। घर में खाना बनाना अब प्राथमिकता की सूची से बाहर हो गया है। रात को देर से सोना, सुबह देर से जागना, असमय लंच करना नई पीढी के स्वास्थ्य को बिगाड़ रहा है। तला-भुना और बाहरी खाना खाने से कब्ज की बीमारी बच्चों में भी देखने को मिल रही है।

डॊ. भूत्रा ने कहा कि आजकल फैंसी टॉयलेट में अखबार पढ़ने से लेकर घंटों मोबाइल चलाने हुए बैठे रहना भी पाइल्स की बीमारी बढ़ने का मुख्य कारण है। तीन मिनट से अधिक समय शौचालय में फालतू या कब्ज के कारण बिताने से नल रीजन में जोर पड़ता है, जिससे पाइल्स की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए फाइबर युक्त और घर का शुद्ध खाना खाने के साथ समय पर खाना और योग करना, प्रतिदिन टहलना भी बहुत जरूरी है।

SP_Singh AURGURU Editor