आगरा के गुदड़ी मंसूर ख़ां मंदिर में भक्ति–तप का महोत्सवः भगवान शीतलनाथ के जन्म–तप कल्याणक पर गूंजा जैन जयकार

आगरा शहर के प्राचीन श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गुदड़ी मंसूर ख़ाँ में गुरुवार को दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक के पावन अवसर पर धार्मिक श्रद्धा, तप और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित श्री शीतलनाथ महामंडल विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

Jan 15, 2026 - 14:26
Jan 15, 2026 - 16:03
 0
आगरा के गुदड़ी मंसूर ख़ां मंदिर में भक्ति–तप का महोत्सवः भगवान शीतलनाथ के जन्म–तप कल्याणक पर गूंजा जैन जयकार
गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में आयोजित भगवान शीतलनाथ के जन्म तप कल्याणक की एक झलक।

भगवान शीतलनाथ के जन्म–तप कल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित महामंडल विधान का संचालन विधानाचार्य पं. रविंद्र जैन एवं पं. सौरभ जैन शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण और शास्त्रोक्त विधि से कराया। विधान के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर भक्ति, शांति और तप की भावधारा से ओतप्रोत रहा।

प्रातःकाल मूलनायक अतिशयकारी भगवान शीतलनाथ की शांतिधारा एवं अभिषेक का सौभाग्य इंद्र कुमार ओंकार जैन एवं वीरेंद्र कुमार विपिन जैन (नायक परिवार) को प्राप्त हुआ। इस पुण्य अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष हर्ष और उत्साह देखने को मिला।

विधानाचार्यों ने अपने प्रवचनों में भगवान शीतलनाथ के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रभु का तप कल्याणक आत्मशुद्धि, संयम और आत्मोद्धार का मार्ग प्रशस्त करता है। अहिंसा, संयम और तपस्या को जीवन में अपनाकर ही सच्ची शांति और मोक्ष की प्राप्ति संभव है।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सृजन दर्शन मित्र मंडल का विशेष योगदान रहा। मंडल के सदस्यों के समर्पण और सेवा भाव से आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप में संपन्न हुआ।

महामंडल विधान में समाज के अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से सुभाष जैन, राकेश जैन (पार्षद), वीरेंद्र जैन, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, विपिन जैन, राकेश जैन, अभिषेक जैन, विमल जैन, सुधांशु जैन, जितेंद्र जैन, प्रवेश जैन, संजीव जैन (चांदी वाले) सहित
सुशीला जैन, कुसुम जैन, सुनीता जैन, अल्पना जैन, कांता जैन, मंजुला जैन, स्नेहलता जैन एवं बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विधान के समापन अवसर पर भगवान शीतलनाथ से विश्व शांति, समाज कल्याण और आत्मिक उन्नति की मंगल कामना की गई। समाजजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक भव्य एवं व्यापक धार्मिक आयोजनों के संकल्प भी व्यक्त किए।

श्री पदमप्रभु जिनालय में श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री शांतिनाथ महामंडल विधान

श्री पदमप्रभु जिनालय में गुरुवार को आयोजित श्री शांतिनाथ महामंडल विधान की एक झलक।

आगरा। बोदला स्थित अवधपुरी के श्री पदमप्रभु जिनालय में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री पदमप्रभु जिनालय परिवार के तत्वावधान में गुरुवार को प्रातःकाल श्री शांतिनाथ महामंडल विधान श्रद्धा, भक्ति एवं विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में साधर्मी बंधु-भगिनी एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। विधान के पुण्य लाभार्थी रविंद्र जैन एवं रीता जैन रहे। समस्त मांगलिक क्रियाएं पंडित विवेक जैन शास्त्री के कुशल आचार्यत्व में संपन्न कराई गईं।

विधान के दौरान शांतिधारा, मंत्रोच्चार एवं विशेष पूजन विधियों से संपूर्ण जिनालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा| विधान के समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री शांतिनाथ भगवान की मंगल आरती की। इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन,प्रवीन कुमार जैन जय कुमार जैन,ओम प्रकाश जैन  नरेंद्र कुमार जैन,अनिल जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,अमित जैन,रागिनी जैन,करुणा जैन,रश्मि जैन,कविता जैन,पुष्पा जैन,बीना जैन,अंजू जैन,रंजना जैन,सहित समस्त अवधपुरी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।Top of Form

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor