आगरा-जगनेर मार्ग पर ईको-बाइक की भीषण भिडंत, दो मरे, पांच घायल

आगरा। आगरा- जगनेर मार्ग के नौनी मोड़ के पास ईको और मोटर साइकिल की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पाँच घायल हैं। दो घायलों की हालत ज़्यादा गंभीर है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Oct 6, 2024 - 23:10
 0
आगरा-जगनेर मार्ग पर  ईको-बाइक की भीषण भिडंत, दो मरे, पांच घायल


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डग्गेमारी में चल रही ईको सवारियाँ भरकर तेज रफ्तार में जा रही थी। तेज रफ्तार की वजह से सामने से आ रही मोटरसाइकिल वालों को नहीं बचा सका। ईको सीधे मोटरसाइकिल में जा घुसी। 

दोनों की भिड़ंत से तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग दौड़कर वहाँ पहुँच गये। मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को मौक़े पर ही मौत हो गई। ईको में पाँच व्यक्ति सवार थे, जो बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

टक्कर इतनी भीषण थी की मोटरसाइकिल और इको दोनों के परखच्चे उड़ गए। इको के ड्राइवर का हाथ कटकर अलग हो गया है।

हादसे में मृत और घायल व्यक्तियों की समाचार पहचान करने के प्रयास किए जा रहे थे।

SP_Singh AURGURU Editor