रोटरी क्लब के शिविर में 51 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के रूप में मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
आगरा। रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल द्वारा आयोजित सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं वैक्सीनेशन अभियान के तहत गुरुवार को राम वेद हॉस्पिटल, न्यू आगरा में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बल्केश्वर की 9 से 18 वर्ष की 51 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की प्रथम डोज़ निःशुल्क दी गई।
शिविर का संचालन एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने वैक्सीनेशन की शुरुआत करते हुए प्रथम छात्रा को वैक्सीन लगाकर शिविर का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष नीरव निमेष अग्रवाल ने रोटरी क्लब की सामुदायिक सेवा की सराहना करते हुए कहा, यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इन्होंने दिया वित्तीय सहयोग
इस वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में रो. संगीता अग्रवाल, रो. मीरा गुप्ता, रो. शारदा गुप्ता, रो. अलका अग्रवाल, रो. नीतू अग्रवाल और रो. अनीता सिंह पुंडीर का विशेष आर्थिक योगदान रहा। क्लब अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने सभी दानदाताओं, सहयोगी सदस्यों, छात्राओं के अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन और हॉस्पिटल स्टाफ़ का आभार प्रकट करते हुए बताया कि रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शिविर में इनका रहा सहयोग
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जौली गोयल ने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से संचालित किया। क्लब सचिव सृष्टि जैन और अपर्णा पोद्दार ने पंजीकरण व व्यवस्थाएं संभालीं। अध्यक्ष निर्वाचित मीरा गुप्ता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय से व्यवस्थापिका श्रीमती श्रुति सिंघल और प्रधानाचार्या श्रीमती चारु पटेल का भी विशेष सहयोग रहा।
चिकित्सीय सहयोग में डॉ. सचिन गोयल, डॉ. आलोक मित्तल तथा राम वेद हॉस्पिटल स्टाफ़ का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में शारदा गुप्ता, आरती मेहरोत्रा, रेखा कपूर, अनीता पुंडीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।