अग्रसेन जयंती से जुड़े 50 संगठनों का जयकारों संग सम्मान

आगरा। जिले भर की 50 से अधिक वैश्य समाज की उन संस्थाओं का रविवार को एक मंच पर सम्मान किया गया जो अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मनाती हैं।

Oct 6, 2024 - 22:34
 0
अग्रसेन जयंती से जुड़े 50 संगठनों का जयकारों संग  सम्मान
महाराजा अग्रसेन भवन लोहा मंडी के मेले में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं और बच्चे।

सभी संस्थाओं के पदाधिकारी जब एक मंच पर पहुंचे तो हर तरफ महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारे गूंजने लगे। इन्हें महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकालने के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 

अग्रवाल युवा संगठन द्वारा लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित महाराजा अग्रसेन मेला का आयोजन उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सुरेश चंद गर्ग, प्रभात गर्ग, कार्यक्रम अध्यक्ष विनय अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल व महामंत्री अम्बुज अग्रवाल ने किया। संचालन संजय अग्रवाल ने किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल, संरक्षक अखिल बंसल, अमित अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, भगवान दास बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, शकुन बंसल, संजय सिंघल, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। 


मेले में लगी स्टॉलों पर खूब हुई खरीदारी

आगरा। मेला में ज्वैलरी, परिधान, डिजायनर दीपक कैंडिल, वंदनबार जैसी स्टॉलों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। सबसे अधिक महिलाओं ने डिजायनर चूड़ियां व दीपावली के लिए सजावटी सामान की खरीददारी की। इस अवसर पर बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए थे। 

प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक प्रतिभागी थे

आगरा। मेले में महिलाओं व बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें ड्राइंग, डांस, मेहंदी, थाल सज्जा प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी में 60 बच्चों को परस्कृत कर सम्मानित किया गया। 

अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए गए। निर्णायक मण्डल में डॉ. अलका बिंदल, डॉ. संध्या अग्रवाल, चंचल बंसल, आस्था अग्रवाल थीं। प्रतियोगिताओं का संचालन वर्षा सिंघल ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor