मां दुर्गा के पण्डाल में छप्पन भोग व भंडारा, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

आगरा। आज तोता का ताल स्थित सजे मां दुर्गा के पण्डाल में दशहरा के पावन पर्व पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। प्रातः मां दुर्गा की आरती व पूजन किया गया। कल शाम 8 बजे सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जाएगा।

Oct 2, 2025 - 19:03
 0
मां दुर्गा के पण्डाल में छप्पन भोग व भंडारा, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
माता के दरबार में सजे छप्पन भोग

आगरा। आज तोता का ताल स्थित सजे मां दुर्गा के पण्डाल में दशहरा के पावन पर्व पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। प्रातः मां दुर्गा की आरती व पूजन किया गया। कल शाम 8 बजे सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जाएगा। 

4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बैंड बाजों संग मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा तोता का ताल पर नवदुर्गा पर्व के उपलक्ष्य में देवी माता का पण्डाल सजाया गया था। जहां नौ दिन माता के पूजन के बाद आज भण्डारे का आयोजन किया गया। 

सर्वप्रथम मां दुर्गा को भोग लगाया गया। माता की भेटें गाई गईं। 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।