आगरा में मदिया कटरा स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग से मची खलबली, फायर ब्रिगेड की टीम जुटी राहत-बचाव में

आगरा। मदिया कटरा क्षेत्र में आज देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सोंठ की मंडी की तरफ स्थित एक केमिकल फैक्ट्री/गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और इलाके में धुआँ फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

Dec 9, 2025 - 22:12
 0
आगरा में मदिया कटरा स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग से मची खलबली, फायर ब्रिगेड की टीम जुटी राहत-बचाव में
आग बुझाते दमकलकर्मी ।

आगरा। मदिया कटरा क्षेत्र में आज  देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सोंठ की मंडी की तरफ स्थित एक केमिकल फैक्ट्री/गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और इलाके में धुआँ फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां  मौके पर पहुंचीं  और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग जिस गोदाम में लगी है, वह फारुख नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। गोदाम में ज्वलनशील केमिकल सामग्री होने के कारण आग लगातार फैलती रही, जिसके चलते दमकलकर्मियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी।

इलाके में यातायात रोक दिया गया है और आसपास की दुकानों को भी सुरक्षा के तौर पर सतर्क रहने को कहा गया। राहत की बात यह है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है।