जम्मू  के कठुआ में सीआईएसएफ कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत,  आरोपी हिरासत में

जम्मू के कठुआ जिले में सीआईएसएफ कर्मियों के बीच हुई फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है।

Sep 29, 2026 - 20:50
 0
जम्मू  के कठुआ में सीआईएसएफ कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत,  आरोपी हिरासत में


जम्मू।  जम्मू के कठुआ जिले में सीआईएसएफ कर्मियों के बीच हुई फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। इसमें एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर शामिल है। घटना बसोली के माशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट में सीआईएसएफ कैंप की है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है।

मामला जम्मू के कठुआ जिले के बिलावर इलाके के मशका क्षेत्र का है। सूत्रों के मुताबिक मस्का क्षेत्र में बने सेवा पावर प्रोजेक्ट में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के बीच कहासुनी ने खूनी रंग ले लिया।  प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ जवानों के बीच कहासुनी कर बाद हाथापाई हुई, जिसके बाद कैंप में गोलीबारी हुई। 
 
इस घटना में चार सीआईएसएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट एक सब इंस्पेक्टर समेत चार जवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है। 

इस गोलाबारी में सभी जवान पहले घायल हुए थे, जिन्हे पहले हिमाचल प्रदेश की तरफ एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में चारों की मौत हो गई। सीआईएसएफ हेडक्वार्टर ने मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। गोलीबारी की यह घटना जिस इलाके में हुई है, वह हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर के पास स्थित है।

सूत्रों ने बताया कठुआ जिले के मशका में हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट पर तैनात सीआईएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल अभदेश कुमार ने अपने सर्विस हथियार से साथी जवानों पर गोली चला दी। सूत्रों के अनुसार, उक्त जवान को हिरासत में ले लिया गया है।