श्रावण मास के पहले सोमवार को निकलेगी 1500 कलशों की भव्य यात्रा, गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे

आगरा। पुण्यदायी श्रावण मास के पहले सोमवार को गौ महिमा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित होने जा रही 1500 महिला श्रद्धालुओं की मंगल कलश यात्रा शहर में धर्म, आस्था और संस्कृति की त्रिवेणी प्रवाहित करेगी। यह दिव्य यात्रा 14 जुलाई को सुबह 9 बजे राधा-कृष्ण मंदिर नेहरू नगर से शुरू होकर सूर सदन स्थित शिव महापुराण कथा स्थल तक जाएगी।

Jul 1, 2025 - 18:12
 0
श्रावण मास के पहले सोमवार को निकलेगी 1500 कलशों की भव्य यात्रा, गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे
सेवा भवन सुल्तानगंज की पुलिया पर हाथ में कलश लेकर विशाल मंगल कलश यात्रा हेतु श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते गौ महिमा महोत्सव समिति आगरा से जुड़े पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, सुमन गोयल, कुंदनिका शर्मा, कुमकुम उपाध्याय, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, बबली जैन एवं अन्य।

-नेहरू नगर राधा-कृष्ण मंदिर से सूर सदन तक निकलेगी मंगल कलश यात्रा, शहरभर की महिलाएं लेंगी भाग

धर्म, श्रद्धा और नारी शक्ति की झलक दिखाएगी कलश यात्रा

मंगलवार को सेवा भवन, सुल्तानगंज पुलिया पर आयोजित आमंत्रण कार्यक्रम में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा का भावनात्मक न्योता स्वीकार किया। इस दौरान गौ माता और भगवान शिव के जयकारे से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल (पेंट वाले) ने बताया कि कलश यात्रा में गौ माता, संत, देवी-देवताओं के रथ, बैंड बाजा और 1500 महिला श्रद्धालु शामिल होंगी। किसी भी जानकारी के लिए श्रद्धालु महिला इच्छुक 9358399066, 8077304991, 7252896908 पर संपर्क कर सकती हैं। पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा ने कहा कि मंगल कलश यात्रा में शामिल होना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति, वैभव और समृद्धि लाता है।

इस मौके पर सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, ममता सिंहल, आशा अग्रवाल, बबली जैन, पूर्विका बंसल, जागृति मित्तल, नीता बत्रा, पूजा जैन, मीनाक्षी शर्मा, शशि गुप्ता, मीरा कुशवाह और स्नेहलता चौहान भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

कलश पंजीकरण के लिए ये हैं 8 सेंटर

गोयल पेंट्स, सुल्तानगंज की पुलिया, केला चामुंडा देवी मंदिर, बल्केश्वर, सीताराम मंदिर, वजीरपुरा, विशाल तिवारी, गांधीनगर मंदिर, उमा दत्त शर्मा, रोशन बाग पुलिया, दयालबाग, शशि गुप्ता, न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर, प्रियंका ठाकुर, भावना स्टेट के निकट, सिकंदरा, भारद्वाज फाइनेंशियल सर्विसेज, संजय प्लेस।

SP_Singh AURGURU Editor