10 साल से महिलाओं के गहनों पर थी नजर, अब पुलिस की गोली से टूटी चेन ऑफ क्राइम

आगरा। सड़क पर चलती महिलाओं की चेन खींचने वाला शातिर अब सलाखों के पीछे है। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को 50 हज़ार रुपये के इनामी अपराधी केशव उर्फ नैनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

May 28, 2025 - 15:46
May 28, 2025 - 15:48
 0
10 साल से महिलाओं के गहनों पर थी नजर, अब पुलिस की गोली से टूटी चेन ऑफ क्राइम

-सदर पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने जानकारी दी कि केशव बघेल उर्फ नैनू पिछले एक दशक से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। खासकर महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गहने लूटना उसका तरीका था। पुलिस ने उसे उस वक्त पकड़ने की कोशिश की जब वह बाइक पर संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था।

चेकिंग के दौरान सदर पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह बाइक से गिर गया।

गिरफ्तारी के समय उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कुछ जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, केशव के खिलाफ कई लूट के मामले दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और अन्य घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor