64 लाख की लागत से सड़कों और पार्क बाउंड्रीवॉल का शिलान्यास, उत्तर विधानसभा में शुरू हुए कई और अहम कार्य

आगरा के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से करीब 64 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों और पार्क बाउंड्रीवॉल के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास शनिवार को किया गया। इससे क्षेत्रीय लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Mar 21, 2026 - 18:37
 0
64 लाख की लागत से सड़कों और पार्क बाउंड्रीवॉल का शिलान्यास, उत्तर विधानसभा में शुरू हुए कई और अहम कार्य
दयालबाग के अदन बाग में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर। साथ मौजूद हैं क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता।

आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपनी विधायक निधि से महर्षिपुरम गैलाना में छोटे गुरुद्वारे के पास वाली सड़क, दयालबाग 100 फुटा रोड के समीप अदन बाग कॉलोनी की सड़क तथा कमला नगर स्थित नटराज पुरम में तिकोना पार्क की बाउंड्रीवॉल के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों को मंजूरी दी है। शनिवार को इन सभी निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।

इन सभी कार्यों पर लगभग 64 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में कैलाश, दयालबाग और बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष क्रमशः राकेश शर्मा पिंटू, योगेश दिवाकर, शिव शैलेंद्र और कौशल शर्मा ने विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दीपू जादौन, पार्षद विजय सिंह, भरत शर्मा, हरिओम बाबा, प्रेमदास चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों में एम.जी. शर्मा, अनंत चौधरी, गौरव सिंह, मुनेश तोमर, अनूप अग्रवाल, दिनेश गौतम, गुरुदेव सिद्धू, काके मास्टर साहब, कैप्टन अग्रवाल, राम सिंह चौहान, संदीप शर्मा बंटी, स्वामी प्रसाद, दिलीप गुप्ता, डॉ. पृथ्वी सिंह, डॉ. रमेश खनेजा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. रमाकांत गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र सिंघल, निशु शर्मा, अनीता गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, पद्मा गुप्ता और आर.सी. मित्तल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और पार्क की बाउंड्रीवॉल से सुरक्षा एवं सौंदर्य में भी वृद्धि होगी।

SP_Singh AURGURU Editor