जैन दादाबाड़ी में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 12 दिसम्बर को
आगरा। श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज मोतीकटरा एवं राजामंडी, जैन जागृति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से वृहद निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 12 दिसंबर को किया जा रहा है। शिविर शाहगंज स्थित जैन दादाबाड़ी में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा।
जयपुर के स्वर्गीय चुन्नीलाल एवं सुशीला देवी की पुण्य स्मृति में उनके परिजन निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इसमें मोतियाबिंद के आपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण डॊ. ओपी वर्मा, डॊ. प्रविन्द्र वर्मा, डॊ. वीरेंद्र वर्मा द्वारा जिला अस्पताल में किये जायेंगे।
12 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जैन दादाबाडी शाहगंज में ओपीडी होगी। 13 से 15 दिसम्बर तक मरीजों के आपरेशन किये जायेंगे। चश्मे की जांच भी करवाई जायेगी। सभी मरीजों को 16 दिसम्बर को चश्मे वितरित किये जायेंगे। मरीजों को दवाइयां, खाने आदि की व्यवस्था शिविर में की जायेगी।
इस मौके पर उपस्थित महिलाओं में सुमित्रा, पदमा, संगीता, सरिता, सुलेखा, मंजू, मगेश, विनीता,शोभा, शकुंतला संगीता सुराना, शैलबाला, रचना आदि मौजूद रहीं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि जनरल चेकअप डिप्टी सीएमओ के निर्देशन में होगा। वहीं डॊ. पीयूष जैन द्वारा हृदय की जाँच, थाइराइड डायबिटीज एवं श्वांस एवं पेट रोग की जांच कर मरीजों को दवा दी जायेगी।