किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 18 मरीजों ने लिया परामर्श; आठ पहली बार पहुंचे
आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा खंदारी स्थित डॉ. एन.एल. पटनी डायलिसिस सेंटर पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 18 गुर्दा रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सक ने परामर्श दिया। इनमें आठ मरीज पहली बार शिविर में पहुंचे। शिविर में गुर्दे, हाइपरटेंशन और किडनी से संबंधित अन्य समस्याओं की जांच कर मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई।
बुधवार को आयोजित शिविर में डीएम नेफ्रोलॉजी डॉ. वर्तुल गुप्ता ने मरीजों की समस्याएं सुनीं और उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य गुर्दा रोगों से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था।
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल और महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि कमेटी की ओर से भविष्य में भी इस तरह के निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिल सके।
शिविर के आयोजन में कमेटी के उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, मंत्री प्रशांत गुप्ता, नंदकिशोर गोयल और टेक्नीशियन चंद्र ने सहयोग किया।