करवा चौथ पर सेवा भारती की पहल, प्रशिक्षित बालिकाओं ने 150 महिलाओं के हाथों पर रचाई मेहंदी

आगरा। करवा चौथ के अवसर पर सेवा भारती ब्रज प्रदेश की छावनी महानगर इकाई की ओर से आयोजित मेहंदी शिविर में प्रशिक्षित बालिकाओं ने करीब 150 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी रचाई। डिफेन्स एस्टेट और सेवला में आयोजित शिविरों में महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाने की सुविधा मिली। इस पहल के जरिए जहां महिलाओं के त्योहार की खुशियों में रंग भरे गए, वहीं प्रशिक्षित बालिकाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिला।

Oct 28, 2026 - 21:19
 0
करवा चौथ पर सेवा भारती की पहल, प्रशिक्षित बालिकाओं ने 150 महिलाओं के हाथों पर रचाई मेहंदी
सेवा भारती की ओर से आयोजित मेहंदी शिविर में रचवाई मेहंदी को दिखातीं महिलाएं।

शिविर का आयोजन डिफेन्स एस्टेट स्थित दुर्गा मंदिर के सिलाई सेंटर और सेवला स्थित अग्रवाल सेवा सदन में किया गया। डिफेन्स एस्टेट में करीब 100 महिलाओं तथा सेवला में लगभग 50 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। महिलाओं ने उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. तनूजा मित्तल ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के साथ महिलाओं और बालिकाओं के कौशल को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर की मुख्य संयोजक डॉ. मंजू स्वाति सिंघल रहीं। सहसंयोजक चंद्रकांता, मीरा कुशवाहा और रीना बंसल ने आयोजन में सहयोग किया। क्षेत्रीय लोगों में भगवान दास बंसल, कमल, संजय सिंघल, ऋषि गुप्ता, हेम सिंह पाराशर और झम्मन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सेवा भारती की इस पहल से करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगवाने की सुविधा मिली। साथ ही, प्रशिक्षित बालिकाओं को अपने हुनर को निखारने और उसे व्यवहार में उतारने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor