पहेलियों की राह से किले तक: बीएनआई हेरिटेज की कार रैली बनी रोमांच और दिमागी दौड़ का संगम
आगरा। बीएनआई हेरिटेज द्वारा आयोजित आगरा-जयपुर माइंड ट्रेल कार रैली रविवार को एक अनूठे अनुभव के साथ संपन्न हुई। यह कोई आम रेस नहीं थी, बल्कि रोमांच, बुद्धिमत्ता और टीमवर्क की परख थी। मानो किसी किले में छुपे खजाने को खोजने निकल पड़ी हों सवारियां।
एनएच-2 स्थित बेस्ट प्राइस के पास से रैली का शुभारंभ बीएनआई हेरिटेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रवीन कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में 15 से अधिक परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों को छह रहस्यमयी पहेलियां दी गईं, जिनके ज़रिए उन्हें आगरा से जयपुर के लोहगढ़ किले तक पहुंचना था। हर चेकपॉइंट पर सेल्फी भेजनी थी, जो उनकी यात्रा की प्रमाणिकता बनती।
विजेता टीम निट्रो नवाब रही, जिसमें कुशाग्र मित्तल, आयुषी मित्तल, राघव बंसल और प्रियंका बंसल शामिल थे। इस टीम ने कम से कम दूरी और समय में पहेलियों को सुलझाकर लोहगढ़ किले तक पहुंचकर पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर रही टीम बालाजी। दिव्यांशु गोयल और डॉ. अवंतिका गोयल ने दर्शाया कि तेज़ी के साथ बुद्धिमत्ता का मेल सफलता की कुंजी है।
तीसरा स्थान पाने वाली टीम टाइटन में अपूर्व अग्रवाल और सुमेघा अग्रवाल ने पूरे मार्ग में निरंतर संतुलन बनाए रखा।
जयपुर पहुंचने पर लोहगढ़ किले के प्रांगण में रंगारंग पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जहां विजेताओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में बीएनआई हेरिटेज के पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहेय़
उपस्थित लोगों में अध्यक्ष स्वप्नदीप मित्तल, उपाध्यक्ष पुलकित सिंघल और अनुज अग्रवाल के अलावा कुशाग्र मित्तल, देविका गुप्ता, राघव बंसल, अरुण राजपूत, मुकुंद गर्ग, स्पर्श बंसल, गौरव पुण्डीर, दिव्यांग गर्ग, हिमांसी सचदेवा, हर्षुल अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, दिव्यांशु, अमित अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल और अन्य प्रतिभागी प्रमुख थे।
रैली ने जहां पारिवारिक बंधन को मजबूत किया, वहीं एक स्मार्ट माइंड गेम के माध्यम से ट्रैवल को लर्निंग और थ्रिल से जोड़ दिया।