मिशन शक्ति के पांचवें फेज में बालिकाओं को किया गया जागरूक

फिरोजाबाद। ब्लॉक खैरगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय बबाईन में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया। 

Nov 7, 2024 - 19:08
 0
मिशन शक्ति के पांचवें फेज में बालिकाओं को किया गया जागरूक
खैरगढ़ ब्लाक के बबाईन स्कूल में बालिकाओं को जागरूक करतीं जया शर्मा। साथ हैं एसआई ज्योति तेवतिया।

मिशन शक्ति नोडल जया शर्मा और थाना खैरगढ़ की एसआई ज्योति तेवतिया ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं एवं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और बताया कि आज के समाज में इसकी आवश्यकता क्यों जरूरी है। 

जया शर्मा ने बाल अधिकारों एवं मोबाइल के प्रयोग के बारे में चर्चा करते हुए महिलाओं से कहा कि वे अपने बच्चों को केवल सीमित समय के लिए इसका प्रयोग करने दें। यह भी बताया गया कि साइबर अपराध से हम किस तरह अपने आप को बचा सकते हैं। गुड टच व बेड टच आदि के साथ साथ के भेद बताने के साथ ही लैंगिक समानता और बाल विवाह की रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया गया।

थाना खैरगढ़ की एसआई ज्योति तेवतिया द्वारा बालिकाओं को विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नम्बर जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के साथ के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बालिकाओं को दोस्त बनाते समय की सावधानी, अच्छी संगत में रहने तथा अपने माता-पिता से बाहरी बातों को साझा करने की सलाह भी दी। माताओं को समझाया कि अपने बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करें। 
 
जागरूकता कार्यक्रम में सचिन जैन, पंकज रावत, प्रेमवीर और राधा आदि उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

SP_Singh AURGURU Editor