जीएलए के विधि छात्र रौनक उपमन्यु अब तक जीत चुके हैं 232 पुरस्कार, इनमें 205 फर्स्ट प्राइज
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय संस्थान में लॉ स्टूडेंट श्री रौनक उपमन्यु ने देश के विभिन्न विश्वविद्यालय, आईआईटी आईआईएम और नामी कॉलेजों में यूएन कमेटी, छात्र संसद और एमयूएन के सुप्रीम आयोजनों में अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर 205 फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइज मिलाकर कुल 232 ट्रॊफियां अर्जित कर अपने जीएलए विश्वविद्यालय के साथ ही ब्रज का नाम भी रोशन किया है।
रौनक उपमन्यु सर्वाधिक प्रतियोगिताएं जीतने वाले देश के पहले छात्र बन गए हैं, जिन्होंने यह रिकॉर्ड अर्जित किया है। उपमन्यु ने पहले 100, फ़िर 150 और फिर 200 प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीते हैं। रौनक जब सेंड डोमिनिक स्कूल में कक्षा सात के छात्र थे तभी उन्होंने जीके ओलंपियाड, जिसमें 1.08 करोड़ प्रतिभागी थे, में 700 स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
रौनक उपमन्यु दिल्ली के हंसराज कॊलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, सेंट स्टीफन कॉलेज, हिंदू कॉलेज, लेडीज श्रीराम कॉलेज, जानकी देवी कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, श्यामलाल कॉलेज एवं टाइम्स आफ इंडिया की नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी, बीएचयू आईआईटी रूड़की और कानपुर, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर. हिमाचल. हरियाणा. पंजाब. आंध्र प्रदेश. तमिलनाडु, झारखंड, असम, त्रिपुरा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयो में एवं आईआईएम और आईआईटी के साथ तमाम नामी कॉलेजो में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर 205 बार प्रथम स्थान कर चुके हैं। सेकंड और थर्ड प्राइज ट्रॉफी और सर्टिफिकेट मिलाकर रौनक उपमन्यु ने अब तक 232 प्राइज प्राप्त किए हैं।
रौनक उपमन्यु की अब तक की उपलब्धियां देख अनेक संस्थाएं उन्हें जज के रूप में भी पीठासीन कर चुकी हैं। रौनक ने भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य दलों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी शिरकत प्रथम स्थान हासिल किया है। रौनक ने छात्र संसद एवं एमयूएन प्रतियोगिताओं में अब तक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह जेपी नड्डा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुलायम सिंह यादव, मायावती अखिलेश यादव, रवि शंकर प्रसाद मनोज झा समेत कई अन्य नेताओं के किरदारों में अपनी प्रतिभा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शित की है।
रौनक उपमन्यु एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के सुपुत्र है। कमलकांत उपमन्यु ने इसे जीएलए विश्वविद्यालय में मिली सार्वभौमिक शिक्षा का ही सुखद परिणाम बताया है। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने रौनक उपमन्यु को इन असाधारण उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है।