ललित कला संस्थान में गोंड पेंटिंग कार्यशालाः वेंकटरमन ने दी परंपरा और शैली की जानकारी

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ललितोत्सव श्रृंखला के तहत एक और दो सितंबर को दो दिवसीय गोंड पेंटिंग चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से हुआ।

Sep 2, 2025 - 20:07
 0
ललित कला संस्थान में गोंड पेंटिंग कार्यशालाः वेंकटरमन ने दी परंपरा और शैली की जानकारी
विवि के ललित कला संस्थान में आयोजित की गई गोंड पेंटिंग प्रतियोगिता में बनाई गई पेंटिंग्स की एक झलक। 

इस कार्यशाला में मध्य प्रदेश, भोपाल के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गोंड कला के समकालीन चित्रकार वेंकटरमन सिंह श्याम ने विद्यार्थियों को गोंड पेंटिंग की परंपरा, प्रतीकों और उसकी विशिष्ट चित्र शैली से अवगत कराया। उन्होंने कला वार्ता, स्लाइड शो और लाइव डेमोंसट्रेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को गोंड कला की बारीकियों पर गहन जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ, जिसकी अध्यक्षता ललित कला संस्थान के निदेशक प्रो. संजय चौधरी ने की। कार्यशाला की संयोजिका डॉ. शीतल शर्मा रहीं, जबकि सहसंयोजक के रूप में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शार्दूल मिश्रा, डॉ. अरविंद राजपूत, देवेंद्र कुमार सिंह, पं. देवाशीष गांगुली, डॉ. गणेश कुशवाह, डॉ. ममता बंसल, दीपक कुलश्रेष्ठ, पारुल जुरैल और महिमा सिंह ने सक्रिय सहयोग किया।

दो दिन तक चली इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कला प्रेमी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने न केवल गोंड पेंटिंग की सांस्कृतिक विरासत को समझा बल्कि इसे व्यावहारिक रूप में सीखने का भी अवसर प्राप्त किया।

Top of Form

गृह विज्ञान संस्थान में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता : संतुलित आहार से स्वास्थ्य और विकास का दिया संदेश

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने किया, जबकि आयोजन की रूपरेखा और संचालन आहार एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

प्रतियोगिता की थीम सही खानपान, बेहतर जीवन रखी गई, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने संतुलित आहार, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े विविध विषयों पर संक्षिप्त, रचनात्मक और प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की सृजनात्मकता और जागरूकता ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी और सार्थक बना दिया।

संस्थान की निदेशिका प्रो. अचला गक्खड़ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संतुलित आहार न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव भी है।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रिया यादव और डॉ. दीप्ति सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. ज्योति पाल और काजल ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मौके पर शिक्षिकाएं डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. संघमित्रा गौतम, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. अनुपमा गुप्ता एवं डॉ. कविता सिंह भी उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और उनके उत्साह को और प्रोत्साहित किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor