अच्छी पहल: नगर निगम का तीन दिवसीय यमुना दिवाली महोत्सव कल से

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पिछले कुछ सप्ताह के भीतर लीक से हटकर कुछ ऐसे काम किए हैं कि वे तारीफ के हकदार बनते हैं। उन्होंने सरकारी तंत्र की इस धारणा को तोड़ा है कि नगर निगम तो एक सरकारी बॉडी भर है। इसी कड़ी में नगर निगम आगरा में पहली बार प्रकाशोत्सव पर यमुना दिवाली महोत्सव का आयोजन कर लोगों को यमुना से जोड़ने का अनूठा प्रयास कर रहा है। तीन दिन का यह महोत्सव यमुना किनारा स्थित आरती स्थल पर होगा।

Oct 28, 2024 - 20:49
 0
अच्छी पहल: नगर निगम का तीन दिवसीय यमुना दिवाली महोत्सव कल से

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि 29 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाला मेला 31 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि आयेाजन का उद्देश्य आगरा के जनमानस को यमुना नदी से जोड़ना और अतीत की मेला, तमाशे की परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। आयोजन मंगलवार को सायं 5:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के झूले और मनोरंजन के साधनों के अलावा खानपान की स्टॉलों पर उपलब्ध व्यंजनों का भी लुत्फ लिया जा सकेगा।  

नगर आयुक्त ने सभी शहरवासियों से आयोजन में भाग लेकर नगर निगम के इस अनूठे प्रयास को सफल बनाने की अपील की है।

SP_Singh AURGURU Editor