15 से 31 दिसंबर तक जागरूकता पखवाड़ा मनाएगी ग्राहक पंचायत
आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई आगामी दिसम्बर माह में 15 से 31 तारीख तक ग्राहक जागरण पखवाड़ा मनाएगी।
ग्राहक पंचायत की जिला इकाई की बल्केश्वर में पार्वती घाट के पास सकारात्मक भवन भवन में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। पंचायत के जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ब्रज प्रांत अध्यक्ष बीके अग्रवाल ने ग्राहकों से अपील की कि कोई भी खरीदारी करें तो बिना बिल के ना करें। बिल अवश्य प्राप्त करें।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सामान खरीदते समय एक्सपायरी डेट अवश्य चेक किया करें। नापतोल का समान हो तो उसकी भी जांच कर लें। उन्होंने यह भी अपील की कि स्वदेशी वस्तु का ही इस्तेमाल करें। विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें।
बैठक में डॉक्टर अशोक अग्रवाल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, अशोक बाबू गुप्ता, राम प्रकाश जिंदल, प्रदीप लूथरा, हरिओम गोयल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (एलआईसी), सुमन गोयल और शिखा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।