जेपी सभागार में 5 अक्टूबर को होगा भव्य वैश्य सम्मेलन, 500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

आगरा। पांच अक्टूबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में भारतीय वैश्य महासभा द्वारा विशाल वैश्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

Sep 11, 2025 - 17:30
 0
जेपी सभागार में 5 अक्टूबर को होगा भव्य वैश्य सम्मेलन, 500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल
पांच अक्तूबर को विवि के जेपी सभागार में होने वाले वैश्य सम्मेलन के बारे में जानकारी देते रवि प्रकास अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में बताया कि सम्मेलन में आगरा मंडल के 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसमें वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा।

साथ ही आगरा जिला एवं महानगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के वैश्य अध्यक्षों तथा समाज के उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों का सम्मान भी होगा।

सम्मेलन में प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर समाज की जनसंख्या के अनुपात में सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि संगठन उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सक्रिय है और समाज के उत्पीड़न की स्थिति में हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ा रहता है।

सम्मेलन में 65% से अधिक अंक पाने वाले हाईस्कूल व इंटर (सीबीएसई सहित) के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए छात्र अपनी मार्कशीट, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप नंबर 8218015301 पर भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।

इस बैठक में बंटी भाई, डॉ. अशोक अग्रवाल, निवास गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, विनोद मित्तल, राजीव पोरवाल, विजय गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दाऊदयाल गुप्ता, आगरा महानगर अध्यक्ष मनोज मोदी, शैलेन्द्र गुप्ता, सुनील गुप्ता और राकेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor