आगरा कॉलेज में जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भरा आत्मविश्वास

आगरा। कर प्रणाली की जटिलताओं को सरल बनाने और विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में आगरा कॉलेज के वाणिज्य संकाय द्वारा आयोजित जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम ने छात्रों के बीच नई समझ और विश्वास का संचार किया। बी.कॉम एवं एम.कॉम के छात्र-छात्राओं को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Apr 10, 2026 - 20:14
 0
आगरा कॉलेज में जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भरा आत्मविश्वास
आगरा कॊलेज के वाणिज्य संकाय में शुक्रवार को आयोजित जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम की एक झलक।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने की, जबकि उप-प्राचार्य प्रोफेसर पीवी झा एवं चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर वीके सिंह के निर्देशन में इसका आयोजन संपन्न हुआ।

विशेषज्ञ ने दी व्यवहारिक जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जीएसटी विशेषज्ञ संजीव भारद्वाज ने छात्रों को जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया, कर भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तथा नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले दंड के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जीएसटी ने कर प्रणाली में पारदर्शिता और सरलता को बढ़ावा दिया है।

भविष्य के लिए उपयोगी साबित हुआ कार्यक्रम

संजीव भारद्वाज ने कहा कि जीएसटी की सही जानकारी व्यवसायों को कानूनी जटिलताओं से बचाने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में सहायक होती है। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को अपने पाठ्यक्रम के अनुरूप और भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज्योत्सना गॉड द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के प्रभारी डॉ. अश्वनी शर्मा सहित डॉ. आदेश कुमार तिवारी, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रुपेश दीक्षित, डॉ. सतीश निगम, डॉ. नीरज मनचंदा, डॉ. पुनीत मिश्रा एवं डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित अन्य प्राध्यापकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

SP_Singh AURGURU Editor