गुरुद्वारा माईथान में गुरु नानकदेव का 555वां प्रकाश पर्व 15 नवंबर को धूमधाम से मनेगा

आगरा। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाश पर्व 15 नवंबर को दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाने वाला है। आगरा में भी इसे भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां हो चुकी हैं। 

Nov 12, 2024 - 16:50
Nov 12, 2024 - 17:03
 0
गुरुद्वारा माईथान में गुरु नानकदेव का 555वां प्रकाश पर्व 15 नवंबर को धूमधाम से मनेगा
गुरुद्वारा माईथान में मंगलवार को प्रकाश पर्व के पोस्टर का विमोचन करते प्रधान कंवलदीप सिंह, बंटी ग्रोवर एवं अन्य।

केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान में आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को प्रकाश पर्व के पोस्टर का किया गया। सभा के प्रधान कंवलदीप सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को प्रकाश पर्व पर सुबह का दीवान गुरुद्वारा माईथान पर प्रातः सात बजे से शुरू होकर दोपहर 2.30 बजे तक होगा।

इसमें भाई मक्खन सिंह (ऑस्ट्रेलिया वाले), भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, ज्ञानी ओंकार सिंह, भाई  बिजेंद्र सिंह, भाई मेजर सिंह और स्त्री सिंह सभा गुरुद्वारा माईथान अपने कथा और कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। शाम का दीवान सदर गुरुद्वारे में शाम सात बजे से रात्रि 9.30 बजे तक होगा।  कंवलदीप सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीपी आयल मिल परिसर में गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। 

कार्यक्रम में में पाली सेठी, कुलविंदर सिंह मुख्य ग्रंथी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, रशपाल सिंह,परमात्मा सिंह, पाली सेठी, बंटी ओबराय, रविंद्र ओबराय, बबलू अर्शी, परविंदर सिंह ग्रोवर, वीरेंद्र सिंह, राना रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह,गुरप्रीत सिंह, सतविंदर सिंह, बादल सिंह, अजीत सिंह, अमरेंद्र सिंह ,चिंटू सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

SP_Singh AURGURU Editor