हरेंद्र बना फतेहाबाद तहसील का सीबीएसई टॉपर, श्री महावीर जी स्कूल में मेधावियों का हुआ सम्मान
फतेहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद का नाम रौशन हुआ। स्कूल के छात्र हरेंद्र चौहान (निवासी तुर्सीपुरा, खंडेर) ने 94.2% अंक प्राप्त कर तहसील फतेहाबाद में टॉप किया। स्कूल परिसर में मेधावियों का सम्मान कर मिठाई बांटी गई और पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया।
छात्र सत्यम चौहान, निवासी खंडेर, ने 6 विषयों में से दो विषयों में 100/100 अंक प्राप्त कर तहसील में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं के छात्र सुधाकर ने 96.2% और अक्षिता गुप्ता (फतेहाबाद) ने 91.2% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के चेयरमैन राजेश कुमार शर्मा, प्रबंध निदेशक कुंवर आशीष शर्मा और निदेशक अमन शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।